फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The body of a youth drowned in a pit was taken out by the army personnel after 72 hours

Firozabad News: गड्ढे में डूबे युवक का शव 72 घंटे बाद सेना के जवानों ने निकाला

Thu, 03 Apr 2025 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 03 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth drowned in a pit was taken out by the army personnel after 72 hours
नहर में शव की तलाश करती शत्रुजीत ब्रिगेड की टीम।  - फोटो : नहर में शव की तलाश करती शत्रुजीत ब्रिगेड की टीम।
शिकोहाबाद। नेजा चढ़ाने के बाद नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव 72 घंटे बाद सेना के जवानों ने खोज निकाला। युवक का शव गड्ढे में पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। सेना के जवानों ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना मटसेना के मोढ़ा कनेटा निवसी सर्जन कुमार (18) सोमवार को ग्रामीणों के साथ नेजा चढ़ाने बालाजी मंदिर आया था। नेजा चढ़ाने के बाद वह गांव छीछामई के समीप नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान वह एक गहरे गड्ढे में डूब गया। सोमवार को आगरा से पीएसी गोताखोरों की टीम एवं एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही। बुधवार को आगरा से शत्रुजीत ब्रिगेड की 411 पैराशूट फील्ड कंपनी डाइवर्स के साथ शिकोहाबाद पहुंची। ऑपरेशन को लीड करने के लिए कंपनी के कमान अधिकारी कर्नल इलियास खान भी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पत्थरों के बीच फंसे हुए युवक के शव को बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की मशीनों एवं पंपसेट ने कम किया जलस्तर

नहर के लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में पत्थरों के बीच फंसे हुए युवक का शव को तलाश करना पुलिस एवं सेना के जवानों के लिए चुनौती बन गया था। गड्ढे का पानी कम करने के लिए तीन पंपसेट एवं नगर निगम फिरोजाबाद से भी पानी निकालने के लिए मशीनों को मंगवाया गया। सभी मशीनें एक साथ गड्ढे के जलस्तर को कम करने का काम करती रहीं। इसके बाद ही सफलता मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed