{"_id":"69552a6b8330b8dbce08119b","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-wire-on-a-tree-in-the-railway-western-yard-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-164230-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे पश्चिमी यार्ड में पेड़ पर तार से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे पश्चिमी यार्ड में पेड़ पर तार से लटका मिला युवक का शव
Wed, 31 Dec 2025 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 31 Dec 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। रेलवे के पश्चिमी यार्ड में बुधवार शाम अज्ञात युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भेजते हुए उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
रेलवे के पश्चिमी यार्ड के पास शाम चार बजे करीब रेलवे लाइन किनारे कुछ महिलाएं बकरी चरा रहीं थीं। महिलाओं ने बबूल के एक पेड़ पर करीब 30 वर्षीय युवक का शव तार के सहारे लटका देखा तो उन्होंने आसपास लोगों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते आसपास क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए।
जानकारी मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक लाल स्वेटर, पीली टीशर्ट और काले रंग का लोअर पहने था। जीआरपी थानाध्यक्ष मोनू आर्य ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।