{"_id":"639dc5c8ab69fb00772c967d","slug":"the-beginning-of-the-save-shikhar-movement-was-done-by-the-king-s-rhythm-firozabad-news-agr5571284131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राजा का ताल से हुआ सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राजा का ताल से हुआ सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन का आगाज
विज्ञापन
सम्मेद शिखर जी को बचाने के लिए आंदोलन करते जैन समाज के लोग
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। देशभर में चल रहे सम्मेद शिखर बचाओ के आंदोलन के तहत शनिवार को राजा का ताल स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से पैदल मार्च निकाला गया। सुबह मंदिर पर जनसभा हुई। पैदल मार्च निकालते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया।
पूरे देश में जैन समाज सम्मेद शिखर तीर्थ बचाओ आंदोलन कर रहा है। झारखंड सरकार द्वारा जैनों के सबसे बड़े और पवित्र तीर्थ को एक पर्यटक स्थल घोषित कर दिया है। इसका विरोध किया जा रहा है। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा का ताल से सैकड़ों जैन श्रद्धालुओं ने मौन जुलूस निकला। प्रोफेसर विमल कुमार जैन ने कहा कि जिस प्रकार हमारे हाथ से गिरनार पर्वत निकल रहा है।
वैसे ही अब झारखंड सरकार ने सम्मेद शिखर को भी हमसे छीनने जा रही है। लेकिन हम दिगंबर, श्वेताम्बर, तेरहपंथी सभी एक होकर अपने पवित्र तीर्थ को वापस लेकर रहेंगे। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने कहा कि भले ही हमारी संख्या कम हो, लेकिन भारत की जीडीपी में हमारा सबसे बड़ा सहयोग रहता है। सरकार समाज की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ न करे।
विज्ञापन
इस दौरान राजेंद्र कुमार, राजेश जैन, डॉ. वीके जैन, सुभाष चंद्र जैन, रजनी जैन, राजेश जैन, डेविड जैन, मनोज जैन दद्दा, नीतेश जैन नाटी, राजेश जैन उपस्थित रहे।