{"_id":"68c96dd37ef8c5a6bd09f7f6","slug":"the-ambulance-driver-was-beaten-by-bike-riders-in-the-middle-of-the-road-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-156277-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एंबुलेंस चालक को बाइक सवारों ने बीच सड़क पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एंबुलेंस चालक को बाइक सवारों ने बीच सड़क पर पीटा
Tue, 16 Sep 2025 07:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक को सड़क पर पीटते हुए आरोपी। सोर्स वीडियो ग्रैब
-तहरीर और वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड पर कुछ युवकों ने एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट कर दी। चालक गंभीर घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
शहर के बड़ा बाजार स्टेट बैंक के समीप निवासी बंटू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि वह अस्पताल से एंबुलेंस लेकर घर जा रहा था। तभी आहूजा कंपाउंड के समीप उसका दोस्त अजय मिला। दोनों बातचीत कर रहे थे। इतनी देर में बाइक सवार तीन युवकों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। तीनों आरोपियों ने पीड़ित को लात-घूंसों से पीटा। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी जेब में रखे हुए पांच हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित का आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना का पीड़ित के साथ अजय ने वीडियो बनाया है। यह वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।