फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The alert came after IB checking campaign

आईबी के अलर्ट के बाद चला सघन चेकिंग अभियान

Sun, 27 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 27 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
The alert came after IB checking campaign
आईबी द्वारा आतंकी हमले की आशंका के बाद जिले में पुलिस और रेलवे प्रशासन अलर्ट दिखा। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों के सामान की जांच की और उन्हें सुरक्षित यातायात की जानकारी दी। ट्रेन में संदिग्ध वस्तु अथवा बाक्स को न छूने और पुलिस को तत्काल बताने की अपील की।
विज्ञापन

शहर में कुछ प्रमुख चौराहों और रेलवे स्टेशन पर रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे  स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस फोर्स द्वारा चेकिंग के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। नववर्ष की खुशियों में खलल डालने की आतंकी धमकी को आईबी और पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी किया। जिले भर के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड  के साथ सार्वजनिक स्थान और अन्य प्रमुख स्थलों पर चेकिंग की गई। जीआरपी और आरपीएफ ने नीलांचल एक्सप्रेस, कालका, मुरी, गोमती, महानंदा जैसी प्रमुख  ट्रेनों की एसी कोच को भी चेक किया। वहीं फीरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के सामान को चेक किया। संदिग्धों से पूछताछ की। वहीं रेलवे स्टेशन पर बने साइकिल स्टैंड पर  खड़े वाहनों को भी चेक किया गया।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed