फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The administration would soon be decided anyway furious movement

प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो होगा उग्र आंदोलन

Sat, 04 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 04 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
The administration would soon be decided anyway furious movement
तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल शनिवार को छठवें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने ने चेतावनी दी यदि सोमवार तक प्रशासन निर्णय नहीं लेता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, तहसील में कोई भी कार्य न होने से से वादकारी और बैनामा कराने वाले खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवकता रविंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ताओं की मांग को नहीं मान रहा है। ऐसे में जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अध्यक्ष सुभाष बाबू बघेल ने कहा कि प्रशासन को अधिवक्ताओं की मांग को हर हाल में मानना पड़ेगा अन्यथा हड़ताल उग्र रूप लेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार रामअवतार वर्मा के स्थनांतरण की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। अधिवक्ताओं, टाइपिस्ट, बैनामा  लेखक, स्टांप वेंडर आदि सभी ने एकजुट होकर सोमवार से आंदोलन को नई रणनीति के तहत करने पर सहमति जतायी। इस दौरान वेद प्रकाश भारद्वाज, रुमाल सिंह यादव, अशोक यादव, संजीव दीक्षित, चंद्रेश उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, चौब सिंह आर्य, सलीम खां, मुकेश यादव, संतोष कुमार माहौर, दिनेश शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, मुकेश सोलंकी, रघुवीर सिंह राजपूत, उमाशंकर निषाद, रामवीर सिंह, सुभाष शर्मा, रंजीत संह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed