फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The administration performed the ceremony of removing encroachment on the second day as well.

Firozabad News: प्रशासन ने दूसरे दिन भी की अतिक्रमण हटाने की रस्म अदायगी

Tue, 31 Oct 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 31 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The administration performed the ceremony of removing encroachment on the second day as well.
टूंडला। प्रशासन ने मंगलवार को सुभाष चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की रस्म अदायगी की। करीब 50 मीटर के दायरे में दुकानों के बाहर स्थित अतिक्रमण को हटाया। अधिकारियों के जाते ही अतिक्रमण जस का तस हो गया। वहीं स्टेशन रोड पर घंटों जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

टूंडला रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार 43.10 करोड़ रुपये खर्च कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वृहत कार्य करा रही है। स्टेशन के बाहर डिवाइडर से 75-75 फीट की चौड़ी सड़कें बनाई जा रहीं हैं। कमिश्नर के आदेश पर सोमवार से प्रशासन ने अभियान शुरू किया जो मात्र दिखावा रहा। मंगलवार शाम चार बजे फिर से एसडीएम शिवध्यान पांडेय पालिका व पुलिस बल के साथ सुभाष चौराहे पर पहुंचे। वहां उन्होंने मात्र 50 मीटर में रस्म अदायगी करते हुए कुछ ही देर में अभियान खत्म कर दिया। उनके जाते ही वहां फिर से वही हालात हो गए। एसडीएम शिवध्यान पांडेय का कहना था कि प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन




दिवाली के बाद हटाया जाए अतिक्रमण
शहर में फुटपाथ पर अपनी दुकान चलाने वाले, रेहड़ी, ठेल वाले दुकानदारों का कहना है कि पर्व को लेकर वे सामान खरीदकर लाए हैं। ऐसे में उनको हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर प्रशासन को अतिक्रमण हटाना है तो उन्हें दिवाली तक का समय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed