Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The 36-hour waterless fast begins with the consumption of the Kharna prasad.

Firozabad News: खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

Sun, 15 Nov 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The 36-hour waterless fast begins with the consumption of the Kharna prasad.
टूंडला में छभ्पूजा पर भगवान सूर्यदेव व छठ माता आराधना करते श्रद्धालुसंवाद - फोटो : टूंडला में छभ्पूजा पर भगवान सूर्यदेव व छठ माता आराधना करते श्रद्धालु संवाद
टूंडला। आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा के अंतर्गत शनिवार को व्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ खरना (प्रसाद भोग) किया। इसके विशेष भोग के साथ ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत आरंभ हो गया है। क्षेत्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार मूल के परिवारों में छठी माता की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है, जिससे पूरा वातावरण छठ मैया के पारंपरिक लोकगीतों से गुंजायमान हो उठा है।
विज्ञापन


छठ पूजा महोत्सव के दूसरे दिन सुबह से प्रदेश के पूर्वांचल व बिहार मूल के लोगों में खासा उत्साह रहा। परिवारों में सुबह स्नानादि कर मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद भोग तैयार किया गया। इस प्रसाद भोग में गुड़ चावल की खीर व विशेष रोटी बनाई गई, जिसमें नमक पूरी तरह वर्जित रहा। शाम को सूर्य के डूबने के साथ ही भगवान सूर्य व छठ माता को प्रसाद का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

इस प्रसाद को ग्रहण करने के साथ व्रती महिलाओं का 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत शुरू हो गया। बिहार मूल के मुकेश प्रजापति ने बताया कि महापर्व के सबसे प्रमुख अनुष्ठान अर्घ्य की तैयारियों में जुट गए हैं। पर्व के तीसरे दिन रविवार शाम को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस चार दिवसीय महापर्व का विधिवत समापन होगा। कुंडों पर व्रती जल में खड़े होकर सूर्य देव और छठी माता को अर्घ्य देंगी और जल पीकर कठिन व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार मूल के रिकेश महानाम ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह लोक आस्था का महापर्व है। परिवार व बच्चों की दीर्घायु के लिए महिलाएं छठी माता का यह कठिन निर्जला व्रत धारण करती हैं। इसके साथ ही पूरे परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करती हैं। इस दौरान रामावतार प्रसाद, राकेश कुमार, ऋषिकेश कुमार, गुलशन, ऋषभ, मनेंद्र सिन्हा, देशराज, जितेंद्र, रौशनी, रिया, रितिका, बेबी देवी, पारो देवी आदि मौजूद रहे।

लौंद का महीना होने पर नई नवेली नहीं रह सकेंगी निर्जला व्रत

छठ पूजा महोत्सव पर इस बार पहली बार व्रत धारण करने वाली नवविवाहिताएं व्रत नहीं रखेंगी। बिहार मूल के गोपाल व मुकेश प्रजापति ने बताया कि नवविवाहिताएं या महिलाएं जीवन में पहली बार छठ महापर्व का कठिन निर्जला व्रत शुरू करने की सोच रही होती हैं, उन्हें बुजुर्ग और पुरोहित आमतौर पर यह सलाह देते हैं कि वे अधिक मास या मलमास के दौरान किसी नए बड़े व्रत का संकल्प न लें। वे अगले शुद्ध मास (कार्तिक मास के सही योग) में इसकी शुरुआत कर सकती हैं। ममता, सोनी, अंजलि आदि नवविवाहिताएं व्रत नहीं रख पाईं।


छठ पूजा महोत्सव के कुंडों पर आज होगी भीड़

छठ पूजा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार की शाम नगर के रेलवे परिक्षेत्र यज्ञशाला मंदिर व रेलवे कंपनी बाग पार्क में फव्वारे को बनाए कुंड में व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के मूल निवासियों का सैलाब उमड़ेगा। यहां व्रती महिलाएं कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान प्रदेश के पूर्वांचल व बिहार मूल के लोग भारी संख्या में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article