फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   TET will be held at 34 centers today

आज 34 केंद्रों पर होगा टीईटी

Sun, 28 Nov 2021 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
TET will be held at 34 centers today
फिरोजाबाद ! महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज मेंतटेट परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक करती प्रधाना? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में टीईटी का आयोजन आज 34 केंद्रों पर किया जाएगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 28 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान तैयार किया गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए। सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

टीईटी के लिए पहली पाली में सुबह 10 बजे से प्राइमरी स्तर की परीक्षा में 17320 परीक्षार्थी और दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में 11,030 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एमजी कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव ने शनिवार को कॉलेज में शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी विद्यार्थी बिना मास्क प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन

परीक्षा समय से 10 मिनट बाद तक परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश मिल सकेगा। इसके बाद किसी प्रकार की एंट्री नहीं होगी। कोई भी शिक्षक फोन नहीं रखेगा। परीक्षा की निगरानी लखनऊ तक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से होगी। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराएं। किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ते सहित अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का दौरा करें।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
यह न भूलें परीक्षार्थी
बाल पेन काला, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड या अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र (ऑरिजनल), डीएलएड या बीएड की अंकतालिका (फोटोकॉपी प्रमाणित)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed