{"_id":"5da32c778ebc3e017941ff51","slug":"tesu-and-jhanjhi-marriage-in-up-mathura-division-firozabad-news-agr4103859106","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के मथुरा प्रांत की अनोखी है यह परंपरा, जहां होता अनोखा विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के मथुरा प्रांत की अनोखी है यह परंपरा, जहां होता अनोखा विवाह
विज्ञापन
टूंडला/ शिकोहाबाद। नगर में शरद पूर्णिमा धूमधाम के साथ मनाई गई।बच्चों ने पूजा-अर्चना के बाद चौराहों पर टेसू-झांझी का विसर्जन किया तथा जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान मोहम्मदाबाद और नगर के कुछ मोहल्लों में टेसू महाराज की बारात निकाली गई।
नगर में बच्चों नें झांझी और महाराजा बर्बरीक यानी टेसू का विवाह धूमधाम के साथ करायागया। विवाह से पूर्व किशोर, किशोरियों व बच्चों ने घर-घर जाकर झांझी व टेसू पर आधारित गीत सुनाये व नृत्य करके दिखाया। टेसू के गीतों से खुश लोगों ने उन्हें उपहार दिए। बाद में सभी ने एकत्रित होकर टेेसू की बारात निकाली। इस मौके पर मोहल्ले की महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ बच्चों का साथ दिया तथा पूरी परंपरागत तरीके से टेसू-झांझी का विवाह कराया।
इस अवसर पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं शिकोहाबाद के मोहल्ला शंभूनगर खेड़ा मोहल्ला और बंशीपुरम समेत अन्य जगहों पर टेसू-झांझी का विवाह धूमधाम से कराया गया। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी की और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बंशीपुरम निवासी पारुल की झांझी और ईशू के टेसू के साथ शादी की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर सुमन देवी, राजकुमारी, रेखा देवी, मंजू देवी, शकुंतला देवी, हेमलता, राधा, शिखा, अंजली, रश्मि, रेनू, मोना, अभि, ईशू, वैष्णवी समेत अन्य मौजूद रहे।