फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Temple of the mantras of text coined Shsrchandi

सहस्रचंडी पाठ के मंत्रों से गूंजा मंदिर

Sun, 27 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Temple of the mantras of text coined Shsrchandi
सहस्रचंडी पाठ करते ब्राह्मण
मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर की स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को समूचा मंदिर प्रांगण मंत्रों की गूंज से गूंजता रहा। सहस्रचंडी पाठ के दौरान 51 ब्राह्मणों ने एक साथ मंत्रों का उच्चारण किया। आहुतियों को देने के लिए यजमान भी सपत्नीक शामिल हुए। कन्याओं को भोजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

 राजस्थान करौली से आए राज पुरोहित प्रकाशचंद्र जती के पावन सानिध्य में रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में प्रारंभ हो चुके हैं। रविवार को ध्वजारोहण के बाद मंदिर प्रांगण में 51 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा मां का पाठ प्रारंभ किया गया। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हवन यज्ञ में सभी ब्राह्मण एक साथ मंत्रों का जाप करते हैं। मंदिर पर प्रतिदिन नौ कन्याओं, दो लांगुरों को भोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मंदिर में विराजमान भगवान शिव का रुद्राभिषेक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। मंदिर प्रांगण में श्रीदेवी भागवत मूल पाठ, श्री शिवपुराण मूल पाठ, श्रीमद्भागवत मूल पाठ एवं भैरव स्रोत पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान वेदप्रकाश अग्रवाल, विश्नचंद्र गुरु, विपिन कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राममूर्ति अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, हरीशंकर शर्मा, आलोक गोयल, अनिल अग्रवाल, प्रमोद कुमार, मनमोहन गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, दिनेश पचौरी, राजेश जयसवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, पंडित त्रिभुवन श्रीमाली, अजीत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शाम को आरती में उमड़े श्रद्धालु
मां कैला देवी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में शाम को होने वाली आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कैला मैया की आरती की। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed