फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Temperature reached 39 degrees, it will be more hot today

Firozabad News: तापमान पहुंचा 39 डिग्री, आज और ज्यादा रहेगी गर्मी

Thu, 25 Apr 2024 03:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 39 degrees, it will be more hot today
फिरोजाबाद। गर्मी से जिले में लोगों का हाल बेहाल है। आसमान से आग बरस रही है। दोपहर में सड़क पर निकलना स्वास्थ्य के लिहाज से जोखिम भरा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है जो तपती दोपहर में स्कूल छूटने के बाद घर लौटते हैं। बाजार में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरना शुरू हो गया है। आज पारा 40 पार पहुंचने की उम्मीद है।बुधवार को गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह 9 बजे तपिश होने से तापमान 28 डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही हवा तेज चलने से दोपहर में धूल भरी लू ने परेशान कर दिया। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं जिसके चलते पंखे से लोग दूरी बना रहे हैं। बुधवार को तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चली, जिसमें धूल रही। इससे लोगों को आंखों में दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में तापमान औसत रहा जिससे रात 12 बजे के बाद राहत रही। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. सुभाष ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। सोमवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed