फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager who set himself on fire dies in Delhi

Firozabad News: खुद को आग लगाने वाले किशोर की दिल्ली में मौत

Tue, 21 May 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teenager who set himself on fire dies in Delhi
फिरोजाबाद। 13 मई को पिता द्वारा 10 रुपये न देने व डांटने से नाराज होकर खुद को आग लगाने वाले किशोर की रविवार देर रात दिल्ली में मौत हो गई। दिल्ली में पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे।रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा नई आबादी निवासी संजीव कुमार का 14 वर्षीय बेटा सनी घर से बाहर ही रहता था। डेढ़ महीने पहले भी घर से चला गया था। 13 मई की सुबह 10 बजे वह घर लौटा था। कुछ देर बाद उसने पिता से 10 रुपये मांगे। उन्होंने रुपये देने से इन्कार करते हुए कहा कि वह घर के बाहर रहता है, बाहर ही रहे। वह रुपये नहीं देंगे। इसके बाद उसके एक मित्र ने उसे 10 रुपये दे दिए। उसी दिन दोपहर ढाई बजे वह कुछ दूरी पर स्थित खेत में गया और कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुन कर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े पड़े। आग बुझाकर किशोर को ट्राॅमा सेंटर लाया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया था। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed