फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager drowns in Yamuna river while fishing with friends

Firozabad News: दोस्तों के साथ यमुना में मछली पकड़ने गया किशोर डूबा

Fri, 10 Oct 2025 08:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Oct 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Yamuna river while fishing with friends
सांकेतिक फोटो  - फोटो : सांकेतिक फोटो
-गोताखोर टीम तलाश में जुटी, सदमे में परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

टूंडला। दोस्तों के साथ यमुना में मछली पकड़ने गया किशोर संतुलन बिगड़ने से यमुना में गिर गया। उसे पानी में डूबता देख साथियों ने परिजन व पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय गोताखोरों व रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर उसकी यमुना में तालाश की, किन्तु वह नहीं मिला। डूबे किशोर की तलाश जारी है।
थाना टूंडला के गांव मेहरी निवासी 16 वर्षीय श्रीकांत फिरोजाबाद कारखाने में मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसे काम न मिलने पर वह लौट आया था। इसके साथ ही अपने साथी राजकुमार व किल्ला उर्फ लुक्का के साथ दोपहर 12 बजे करीब थाना नगला सिंघी के गांव नगला नंदा यमुना घाट पर मछली पकड़ने गया था। यमुना किनारे टीले पर बैठे श्रीकांत का पैर फिसल गया तथा वह यमुना में गिर गया। श्रीकांत को पानी में डूबता देखकर साथी राजकुमार व किल्ला ने शोर मचाया तथा बचाने का प्रयास किया, किंतु वह यमुना में डूब गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना नगला सिंघी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने किशोर की तलाश की जा रही है, किंतु वह नहीं मिला। श्रीकांत की तीन बहनों में सबसे बड़ा था। पिता की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इकलौते पुत्र के यमुना में डूबने पर मां लोगश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना नगला सिंघी प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि यमुना में डूबे किशोर की तलाश की जा रही है। पीएसी के गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed