फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   teenager drowned in Yamuna who bathing with his friends in Firozabad divers started searching for him

Firozabad News: दोस्तों के साथ यमुना में नहा रहा किशोर डूबा, घर में मची चीख पुकार; तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 04 Aug 2024 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 08:19 PM IST
सार

सुहागनगरी में दोस्तों के साथ यमुना में नहा रहा किशोर गहराई में जाने से डूब गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। गोताखोर तलाश में जुटे रहे। देर रात तक पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
teenager drowned in Yamuna who bathing with his friends in Firozabad divers started searching for him
जानकारी लेते विधायक मनीष असीजा, अनूप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में किशोर दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया था। पैर फिसलने से वह डूब गया। किशोर के डूबते ही दोस्तों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने घर जाकर किशोर के परिजन को बताया। पीएसी के गोताखोर तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


थाना लाइनपार के मोहल्ला रामनगर हॉस्पिटल वाली गली निवासी अनूप झा (15) पुत्र रविन्द्र झा रविवार को दोस्तों के साथ टीला वाले हनुमानजी मंदिर के सामने यमुना में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह डूब गया। दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। 
विज्ञापन


जब तक कोई कुछ समझ पाता तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने घर जाकर रविंद्र को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया। पुलिस ने स्टीमर से किशोर की तलाश शुरू करा दी। अभी तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। बेटे के डूबने की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर विधायक मनीष असीजा, नायब तहसीलदार सरिता,लेखपाल उमेश राठौर, पार्षद भगवान सिंह झा भी मौके पर आ गए। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। परिजन ने बताया कि अनूप एसआरडी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सीओ सदर अंबरीश कुमार का कहना है कि किशोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed