{"_id":"6547d56137e33b66370a843a","slug":"teenager-dies-e-rickshaw-driver-injured-in-collision-with-loader-vehicle-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-9094-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लोडर वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, ई-रिक्शा चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लोडर वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, ई-रिक्शा चालक घायल
Sun, 05 Nov 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में लोडर वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार किशोर की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। थाना रामगढ़ क्षेत्र के दीदामई निवासी चांद बाबू ई-रिक्शा चलाता है। वह रविवार को दोपहर अपने अन्य साथी के साथ हाथवंत की ओर गया था। हाथवंत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही लोडर टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा भी पलट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने अज्ञात साथी को मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा चालक चांद बाबू को गंभीर अवस्था में भर्ती कर लिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद लोडर वाहन एवं चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी आलोक मिश्र ने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।