फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   teenage girl died and six others were injured in an auto-rickshaw collision

UP: ऑटो और कार की आमने-सामने से टक्कर...मच गई चीखपुकार, एक किशोरी की माैत; छह लोग घायल

Mon, 22 Sep 2025 08:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Sep 2025 08:50 PM IST
सार

सड़क हादसे के दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एसएन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
teenage girl died and six others were injured in an auto-rickshaw collision
सड़क हादसे में घायल लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर-खैरगढ़ मार्ग पर एसजीएम इंटर कॉलेज के पास सोमवार को एक ऑटो और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल है।
विज्ञापन


खैरगढ़ की ओर से जा रही कार की मक्खनपुर की ओर से आ रहे ऑटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार योगेश, मालती देवी, और उनकी बेटी मुस्कान निवासी नगला हिम्मत के अलावा, रूबी निवासी असन, नारखी और कार में सवार खुशबू, सीमा गौतम और अभिनव घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही खैरगढ़ थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत गंभीर रूप से घायल मालती देवी और उनकी 15 वर्षीय बेटी मुस्कान को अपने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एसएन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मुस्कान की मौत हो गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मुस्कान की मृत्यु की पुष्टि हो गई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed