फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Team will examine the reality of development of central schemes

Firozabad News: केंद्रीय योजनाओं के विकास की हकीकत परखेगी टीम

Sat, 05 Oct 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Team will examine the reality of development of central schemes
फिरोजाबाद। जिले के गांव के विकास की हकीकत देखने केंद्रीय टीम जिले में आ गई। इस टीम के द्वारा तीन ब्लाॅकों की 10 पंचायतों में न सिर्फ विकास कार्यों को परखा जाएगा। बल्कि वहां के ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। एक सप्ताह तक जिले में रहकर पूरी रिपोर्ट तैयार करके शासन को उपलब्ध कराएंगेँ। केंद्रीय टीम के आने के साथ विभिन्न विभागों की नींद उड़ी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास को उपलब्ध कराई जाने वाली करोड़ों की धनराशि का सद्पयोग हुआ कि नहीं इससे कितनी ग्रामीण जनता लाभान्वित हुई इसकी जांच केंद्र सरकार की ओर से टीम भेजकर खुद कराई जाती है। केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर के मॉनीटरिंग करने वाली टीम के दो लोगों को जिले में भेजा है। इनके द्वारा जिले के जसराना, शिकोहाबाद की चार-चार ग्राम पंचायतों एवं टूंडला ब्लाॅक की दो ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का स्थलीय जांच की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, वाटर शेड प्रोग्राम, स्वामित्तव योजना के साथ साथ अन्य विकास कार्यों की हकीकत देखी जाएगी। पीडी डीआरडीए सुभाषचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के द्वारा 9 अक्तूबर तक जिले में रहकर जांच पड़ताल की जाएगी। गांव की जांच करने के बाद यह टीम वापस चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed