फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers from the district will participate in the provincial conference of the Secondary Teachers' Association.

Firozabad News: माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हाेंगे जिले के शिक्षक

Sat, 03 Jan 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Teachers from the district will participate in the provincial conference of the Secondary Teachers' Association.
बैठक में मौजूद ​शिक्षक संगठन के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : बैठक में मौजूद ​शिक्षक संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के विचार विमर्श के लिए शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित बैठक हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रांतीय सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिले के शिक्षकाें से भी प्रतिभाग करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा स्थित किशोरी रमण इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन 8 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद हेमा मालिनी, शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव, सुरेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक संघ महासभा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, निशुल्क चिकित्सा सुविधा से संबंधित शासनादेश सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। संघ के प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की कि सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षकों को तीन दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया जाए।

बैठक में जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा, ऑडिटर ओमप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अर्चना विजय, संरक्षक रामकेश यादव, डॉ. राघवेंद्र सिंह, राजकुमार उपाध्याय, उदयभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed