{"_id":"685ae85efa1dabf5c90f0d82","slug":"teachers-and-employees-protested-by-going-on-a-hunger-strike-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-150983-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिक्षक कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिक्षक कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर किया प्रदर्शन
Tue, 24 Jun 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक-कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल,जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन। संवाद
फिरोजाबाद। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को फिरोजाबाद में कर्मचारी और शिक्षकों ने विकास भवन में भूख हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन पूरी शक्ति के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव, अटेवा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कृष्णज, और कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह के नेतृत्व में कर्मचारी और शिक्षक मंगलवार को विकास भवन के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल की और चेतावनी दी कि उनकी 12 सूत्री मांगों पर सरकार कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।
इस अवसर पर, धर्मेंद्र कृष्णज ने पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण की समाप्ति की मांग पर जोर दिया। ट्यूबवेल टेक्निकल एसोसिएशन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने नलकूप चालक, सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक, और जिलेदार की सेवा नियमावली शुरू करने के साथ इन पदों पर तत्काल भर्ती की मांग की। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो सभी को आंदोलन करना होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश राठौर ने कहा कि वे अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में भानु प्रकाश बघेल, जे.एस. यादव, अनिल कुमार, के.के. अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह, दलबीर सिंह, नरेंद्र प्रताप मौर्य, रमेश कश्यप, राजेश यादव, सुशील कुमार, योगेश चंद्र यादव, राकेश प्रताप सिंह, मुलायम सिंह, संदीप दीक्षित, योगेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, नीरज कुमार यादव, प्रवीण कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव सहित कई कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।