फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teacher scolded student who arrived wearing T-shirt, Bhim Army created ruckus

Firozabad News: टी-शर्ट पहनकर पहुंचे छात्र को शिक्षिका ने डांटा, भीम आर्मी ने किया हंगामा

Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Teacher scolded student who arrived wearing T-shirt, Bhim Army created ruckus
फिरोजाबाद। नारखी ब्लाॅक के कंपोजिट स्कूल नगला सौंठ में टी-शर्ट पहनकर पहुंचे छात्र को सहायक अध्यापिका द्वारा डांटने पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11.30 बजे स्कूल में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पदाधिकारियों के साथ गेट पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि दो सितंबर को कक्षा सातवीं का छात्र अटल कुमार टी-शर्ट पहनकर स्कूल आया था। जिस पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर छपी थी। सहायक अध्यापिका शोभा जैन ने छात्र को डांटते हुए बाहर कर दिया था। दस दिन बाद जैसे ही यह जानकारी भीम आर्मी को हुई वह स्कूल पहुंचे। हंगामा की सूचना पर सीओ टूंडला अनिवेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने छात्र के अभिभावकों को बुलाकर मामले की जानकारी ली। इस पर उन्होंने सहायक अध्यापिका को हटाने की मांग की। सहायक अध्यापिका शोभा जैन का कहना है कि यह घटना दो सितंबर का है। छात्र के अभिभावक के खाते में यूनीफार्म का पैसा आ चुका है। इसके बाद भी वह टी-शर्ट पहनकर आता है। जबकि शासन और प्रशासन के स्पष्ट आदेश है कि स्कूल में छात्र यूनीफार्म पहनकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed