फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teacher's Day celebrated with pomp in Shikohabad

शिकोहाबाद में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Sun, 05 Sep 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher's Day celebrated with pomp in Shikohabad
शिकोहाबाद- जेएस विश्वविद्यालय में शिक्षिका को सम्मानित करती हुईं चेयरपर्सन डॉ. गीता और निदेशक ड? - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। नगर में रविवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों और कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जेएस विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। विवि महानिदेशक डॉ. गौरव यादव ने कहा कि मूल्यों में गिरावट के वर्तमान युग में शिक्षकों का दायित्व और बढ़ गया है। कार्यक्रम में दिव्यांशु गुप्ता, रूपाली शर्मा, जितेंद्र कुमार, मुजाबिर अंसारी, डॉ.अंकित यादव, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. अमित चतुर्वेदी, सुकृति जैन को सम्मानित किया। प्रतिकुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक यादव, वाइस चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव, महानिदेशक डॉ. गौरव यादव मौजूद रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव किया। डॉ. सुनील कुमार को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल, रेनू, आशा, विजय बहादुर राठौर, गौतम यादव, केडी मिश्र प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षक सत्यप्रकाश, बृजभवन पांडे, दिव्या को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शब्दम संस्था ने डॉ. सुबोध दुबे को हरित कलश, बैजयंती माला, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाणपत्र से उनके निज निवास पर जाकर सम्मानित किया। मुंबई के प्रोफेसर नंदलाल पाठक, लखनऊ के उदयप्रताप सिंह, गुड़गांव से मुकुल उपाध्याय, एटा के डॉ. ध्रुवेंद्र भदौरिया, शिकोहाबाद के डॉ. महेश आलोक, डॉ. अजय कुमार आहूजा और न्यूजीलैंड से सुदीप्ता व्यास, शब्दम सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य मंजर-उल वासै, डॉ. रजनी यादव, अरविंद तिवारी, डॉ. चंद्रवीर जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन दीपक औहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed