फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teacher died during treatment, was injured two days ago

उपचार के दौरान अध्यापक की मौत, दो दिन पूर्व हुआ था घायल

Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teacher died during treatment, was injured two days ago
फिरोजाबाद। सड़क हादसे में घायल अध्यापक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल रोड स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अध्यापक घायल हुआ था।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव अमामई निवासी संत कुमार (40) की भांजी की शादी दो दिन पूर्व शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव इटौली में थी। वह भांजी की शादी समारोह में से शामिल होकर बाइक से शुक्रवार को घर जा रहा था। देर रात सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत करहल रोड स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। परिजन उसको उपचार के लिए सैफई अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उसको भर्ती कर लिया गया। शनिवार शाम हालत बिगड़ने पर उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसको उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई विमल ने बताया कि संत कुमार सरकारी स्कूल में अध्यापक थे। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed