फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Taunt on the shopkeeper for not giving clothes for free

फ्री में कपड़े न देने पर दुकानदार पर ताना तमंचा

Tue, 16 Nov 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Taunt on the shopkeeper for not giving clothes for free
फिरोजाबाद ! जलेसर रोड स्थित एक गारमेंट्स शोरूम को बंद करके बाहर बैठा दुकानदार को समझाती थाना उत्त - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेसर रोड काली मंदिर के समीप सोमवार रात नि:शुल्क कपड़े देने का विरोध करने पर आरोपियों ने शोरूम संचालक पर तमंचा तान दिया। शोरूम संचालक के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। मंगलवार को पीड़ित दुकानदार के साथ आसपास के दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंदकर घटना का विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची उत्तर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दुकानें खुलवाईं।
विज्ञापन

मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी अंशुल का जलेसर रोड काली मंदिर के समीप मोहित फैशन के नाम से कपड़े का शोरूम है। अंशुल ने बताया कि सोमवार रात तकरीबन नौ बजे दो युवक चेहरे पर मास्क लगाकर शोरूम पर आए। पसंद करने के बाद युवकों ने अंशुल से कपड़े नि:शुल्क देने को कहा। आरोप है कि अंशुल द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उस पर तमंचा तान दिया। अंशुल और दुकान पर काम करने वाले युवकों ने शोरगुल किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

इधर, घटना की जानकारी पर आसपास के दुकानदारों मं आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर जलेसर रोड काली मंदिर के समीप का बाजार मंगलवार को बंद रहा। मामले की जानकारी पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से बात कर अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed