फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tarisi pay homage to the multitude thronging

तारिषी को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tarisi pay homage to the multitude thronging
तारिषी को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ढाका में आतंकी हमले में मृत भारतीय बेटी तारिषी जैन को श्रद्धांजलि देने के लिए फीरोजाबाद क्लब में भीड़ उमड़ पड़ी। राजनीतिक दलों से जुड़े नेता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ-साथ उद्योगपति, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक सभी वर्ग के लोग पहुंचे। नम आंखों से लोगों ने तारिषी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तारिषी के पिता और भाई के आंसू थम नहीं रहे थे। मां भी बार-बार बेसुध हो रही थीं।
विज्ञापन

फीरोजाबाद क्लब में तारिषी को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। गुलाब के फूलों के बीच रखी तारिषी की तस्वीर पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। क्लब के हाल में जैन धर्म का महामंत्र णमोकार गूंज रहा था। तारिषी की तस्वीर के समक्ष पिता संजीव जैन, भाई संक्षिप्त जैन (संचित जैन) और अन्य परिवारीजन बैठे थे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने पिता संजीव जैन से संवेदना व्यक्त की। क्लब के अलग हाल में मां तूलिका जैन को महिलाएं ढांढस बंधा रहीं थीं। रोते-रोते उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। शोक सभा खत्म होते ही वह घर चली गईं।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी डा. अनिल जैन से गले मिल कर तारिषी के पिता फकक-फकक कर रो पड़े। उन्होंने उन्हें ढांढस बंधाया। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, नगर विधायक मनीष असीजा, सपा के एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी पुष्पराज जैन कन्नौज, विधायक ओम प्रकाश वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, सपा नेता राज नरायन गुप्ता मुन्ना, यश भारती से सम्मानित चक्रेश जैन, पीके झिंदल, राज कुमार मित्तल, पूर्व चैयरमेन राकेश दिवाकर, अजीत अग्रवाल, उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जिलानी, रवींद्र लाल तिवारी, राजेंद्र प्रसाद जैन, विजय जैन आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे। भाजपा नेता सत्यवीर गुप्ता ने अंत में सभी की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित किए। गायत्री पाठ के साथ शोक सभा का समापन किया गया। आने वाले लोग एक-एक कर तारिषी के पिता से मिले और संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को बार-बार रोका गया
शोक सभा की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को परिवारीजनों ने फोटो और वीडियोग्राफी करने से बार-बार रोका। इलेक्ट्रानिक चैनलों से जुड़े संवाददाताओं को वीडियोग्राफी नहीं करने दी गई। क्लब के हाल में फोटोग्राफी करने से फोटोग्राफरों को भी रोका गया। दोपहर को सुहाग नगर स्थिति आवास पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया गया। तारिषी के पिता से बातचीत करने से भी मीडिया कर्मियों को रोका गया।

यमुना में अस्थि कलश का किया विसर्जन
सोमवार को गुड़गांव में तारिषी का अंतिम संस्कार किया गया था। तारिषी के पिता, भाई और मां बुधवार सुबह फीरोजाबाद आए गए। सभी परिवारीजनों ने चंद्रवाड जाकर यमुना में तारिषी के अस्थि कलश का विसर्जन किया।


सोशल मीडिया के मेसेजों से मची खलबली
तारिषी के साथ कैफे में उसके दोस्त फराज की भी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। फराज को लेकर सुबह से सोशल मीडिया पर जिस तरह के संदेश चल रहे थे उससे खलबली मच गई। इन संदेशों को लेकर परिवारीजन भी खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed