फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   target 5 lakhs, invest only 1 thousand

लक्ष्य पांच लाख का, खर्च किए एक हजार

Tue, 03 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमरउजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमरउजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने प्रत्येक पंचायत को हर माह पांच लाख रुपया खर्च करने का लक्ष्य दिया था लेकिन जिले की आधे से अधिक पंचायतें इस धनराशि को खर्च नहीं कर सकीं। हाथवंत ब्लाक की कौरारी सरहद ग्राम पंचायत जिले में फिसड्डी साबित हुई। यहां तो मात्र एक हजार रुपया खर्च हुआ।डीएम हर माह मनरेगा योजना के साथ मुख्यमंत्री के खास व प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं।
बुधवार को समीक्षा बैठक होने के कारण एक दिन ही पूर्व मनरेगा विभाग के साथ ही डीपीआरओ कार्यालय में भी तैयारी होती दिखाई दी। डीएम ने मनरेगा योजना में पिछले माह पांच लाख खर्च करने का लक्ष्य दिया था लेकिन खैरगढ़ ब्लाक की कोरारी सरहद ग्राम पंचायत ने मात्र एक हजार रुपया खर्च किया। अरांव की माड़ई पंचायत ने चार हजार, फीरोजाबाद की रसीदपुर कनैटा एवं अरांव के सराय बरथरा पंचायतों ने पांच-पांच हजार रुपया ही खर्च किए। खैरगढ़ की शेखनपुर पंचायत ने दस हजार रुपया खर्च किए।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रमेशचंद्र ने बताया कि जिले में 364 ग्राम पंचायतें पांच लाख धनराशि खर्च नहीं कर सकीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। चार मार्च को डीएम की अध्यक्षता में सुबह दस बजे से विकास भवन सभागार में बैठक होगी। इसमें सभी ब्लाकों के बीडीओ, पंचायतों के सचिव एवं लाइन डिपार्टमेंट के अफसरों की उपस्थिति अनिवार्य है। दोपहर तीन बजे से मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले बिंदुओं की समीक्षा बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed