फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tapbaj absconded with two rings and gold chain from the woman

Firozabad News: महिला से दो अंगूठी और सोने की चेन लेकर टप्पेबाज फरार

Mon, 20 Mar 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tapbaj absconded with two rings and gold chain from the woman
महिला से दो अंगूठी और सोने की चेन लेकर टप्पेबाज फरार
विज्ञापन

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने पुलिसकर्मी बनकर एक महिला से उसके दरवाजे पर ही सोने की दो अंगूठी और एक चेन ले ली। घटना की जानकारी परिजन ने थाने पर दी। पुलिस ने जांच की। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

एटा रोड स्थित रोटी बैंक के पीछे बुर्ज निवासी सरोज गुप्ता सोमवार सुबह पूजा कर घर आ रही थीं। तभी उनके पीछे एक युवक आया और बोला, मां यहां कल एक महिला को चाकू मार दिया था। उसके बारे में जानकारी करने आए हैं। इस पर महिला ने जानकारी से मना किया। इसके बाद उसका दूसरा साथी आया और उन्होंने कहा कि हम पुलिस वाले हैं, घटना की जांच करने आए हैं। इसके बाद उन्होंने महिला को अपनी बातों में लिया और उसके हाथ से पहनी हुई दोनों अंगूठी और गले में पड़ी जंजीर उतरवा कर एक कागज में रख ली। इसके कुछ देर बाद दोनों महिला से बात करते रहे और फिर उसे कागज की पुड़िया लौटा कर उनके तीसरे साथी जो बाइक लेकर आया और दोनों को बैठा कर फरार हो गया। जब महिला ने पुड़िया खोलकर देखी तो हैरान रह गई। अंगूठी और जंजीर की जगह पुड़िया में कोयला रखा था। घटना की जानकारी होते ही महिला रोने लगी। परिजन महिला को लेकर थाना आए और पुलिस को जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने पूरे मामले की जांच की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed