फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tamancha,grand mother

तमंचे के साथ पकड़ी युवती पर दादी ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
tamancha,grand mother
तमंचे के साथ पकड़ी युवती पर दादी ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दो दिन पूर्व मैनपुरी पुलिस द्वारा तमंचे के साथ पकड़ी गई युवती की दादी ने उस पर माता-पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस तरह के वीडियो की जानकारी से इनकार कर रही है।

मैनपुरी पुलिस ने 12 अप्रैल को जेल तिराहे पर पुलिस ने शहर के दक्षिण थाना क्षेत्र के फुलवारी की रहने वाली युवती करिश्मा को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। करिश्मा ने बताया था कि जनवरी 2021 में उसकी मां ने तमंचे से पिता की गोली मारकर हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। माता-पिता की मौत के बाद वह प्रापर्टी और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखती है। वहीं बृहस्पतिवार को करिश्मा की दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दादी अपनी पोती पर संगीन आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि करिश्मा ने ही अपने माता-पिता की हत्या की थी। इस कारण वह यहां से भागी रहती है। वह हर समय अपने साथ तमंचा रखती है। एसएसपी आशीष तिवारी का कहना है कि युवती के मैनपुरी में पकड़े जाने और वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed