फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   talent groom To the respect

सम्मान करने से निखरती है प्रतिभा

Sun, 16 Aug 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
talent groom To the  respect
मेधावियों का सम्मान करने से उनकी प्रतिभा में और अधिक निखार आता है। यह बातें ओम योग्य लक्ष्मी विद्या मंदिर ठार बल्दी रसूलाबाद पर महेंद्र सिंह निषाद ने मेधावी बच्चों के सम्मान के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव अथवा शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों से उच्च अंक प्राप्त कर आज लड़के-लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यदि इन मेधावियों को थोड़ा सा प्रोत्साहन मिले तो वे पूरे देश में नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं। इस मौके पर उन्होंने हाईस्कूल और इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। तोताराम निषाद ने कहा कि लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं रखना चाहिए। इस अवसर पर ख्यालीराम निषाद, माधव सिंह, प्रदीप वर्मा, विक्रम सिंह, ममता निषाद, प्रेम सिंह, डालचंद्र एड., भोले शंकर निषाद, प्रताप सेठ, पूरन सिंह, बृजमोहन सिंह निषाद, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed