फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Take OTS benifits till March 31

अब 31 मार्च तक मिलेगा ओटीएस का लाभ

Sat, 28 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
 ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को शासन ने राहत दी है। शासन ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए लागू एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा विद्युत बिलों में 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी की एक मुश्त समाधान योजना 30 अक्टूबर से 10 जनवरी तक लागू की थी। इसके बाद शासन ने शहरी उपभोक्ताओं के लिए 28 फरवरी तक 50 प्रतिशत सरचार्ज पर छूट की योजना लागू कर दी। ओटीएस योजना समाप्त होने से पूर्व ही शासन द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लागू योजना को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। शासन ने योजना बढ़ाने के साथ ही सभी डिवीजनों का वसूली लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का प्रचार प्रसार करने के विभागीय अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन आरबी रॉय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा ओटीएस योजना का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए शासन द्वारा ओटीएस योजना 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed