फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tableau of Ram Darbar will be decorated in Diwali Anand Mahotsav

Firozabad News: दिवाली आनंद महोत्सव में राम दरबार की सजेगी झांकी

Sat, 09 Nov 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Ram Darbar will be decorated in Diwali Anand Mahotsav
फिरोजाबाद। संस्कार भारती के दिवाली आनंद महोत्सव में इस बार रामलला का सूर्य तिलक एवं राम दरबार की झांकी भी सजेगी। प्रख्यात भजन गायिका तृप्ति शाक्य के भजनों की प्रस्तुति चार चांद लगाएगी। वहीं वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद टीवी कलाकारों के द्वारा सतयुग से कलयुग तक के दर्शन होंगे। इसी के साथ रंगबिरंगी आतिशबाजी का नजारा दिखाई देगा। संस्कार भारती के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, संयोजक प्रवीन अग्रवाल व संजीव जैन विक्की ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि दिवाली आनंद मेला महोत्सव 10 नवंबर रविवार को शाम चार बजे से तिलक इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होंगे। अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीन कुमार अग्रवाल सेवा सदन ने महोत्सव में आने की अपील करते हुए कहा कि दिवाली आनंद महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने को व्यवस्था संभालने को समितियों का गठन किया है। इनमें मंच सज्जा, मंच संचालन, स्वागत, बाजार, पंजीकरण, आवास के साथ प्रचार-प्रसार समिति सहित आतिशबाजी समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वार्ता के दौरान महामंत्री प्रवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवींद्र बंसल, जिला प्रभारी रमेश बंसल, संरक्षक शैलेंद्र अग्रवाल, शिवकांत पलिया, धर्मेंद्र सिंह, अनुगृह गोपाल अग्रवाल, दीपक गुप्ता उर्फ कालू, शंकर गुप्ता, मयंक सारस्वत, ऋतु पलिया, गुंजन बंसल, सोनम सेठ, नरेंद्र कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed