फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Symbol of evil burn the effigy of Ravana

बुराई के प्रतीक रावण का पुतला धूं-धूंकर जला

Sun, 08 Nov 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Symbol of evil burn the effigy of Ravana
श्रीराम द्वारा रावण की नाभि में तीर मारने के साथ ही रावण धराशायी हो गया। इसके साथ ही बुराई के प्रतीक रावण का पुतला धूं-धूंकर जल उठा। रावण के पुतले के जलने के साथ ही समूचा वातावरण जय श्रीराम के जयघोषों से गुंजायमान हो गया। इस मौके पर आकर्षक आतिशबाजी की गयी।
विज्ञापन

 लाइनपार में आयोजित बाल रामलीला में रावण वध की लीलाओं का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले रावण का पुत्र नारायण राम-लक्ष्मण के साथ युद्ध करने पहुंचता है, परंतु वह ज्यादा देर तक रामकी सेना केआगे युद्ध के मैदान में टिक नहीं पाता और युद्ध भूमि में धराशायी हो जाता है। इसके बाद अहिरावण युद्ध के लिए मैदान में पहुंचता है। विभीषण द्वारा अवगत कराने पर राम अहिरावण का वध करते हैं। इसके बाद अभिमानी लंकाधिपति रावण अट्टहास करता स्वयं ही युद्ध के मैदान में पहुंचता है। यहां युद्ध में रावण को श्रीराम मार देते हैं। इसके साथ ही चहुंओर श्रीराम की जय-जयकार होने लगती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed