{"_id":"57bc945c4f1c1bf654d509cf","slug":"swindler-cheated-three-lakh-to-sell-fake-gold-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के नकली आभूषण बेच शातिर ने तीन लाख रुपए ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के नकली आभूषण बेच शातिर ने तीन लाख रुपए ठगे
Amar Ujala
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Labourers found Gold jewelry during desilting tank in vellore
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचितों को इमोशनल ब्लैकमेल कर किया ठगी, रिपोर्ट दर्ज
पंजाब के एक शातिर ने नकली सोने के आभूषण देकर आगरा के एक स्वर्णकार से तीन लाख रुपए ठग लिए। शिवकुमार की तहरीर पर टूंडला थाने की पुलिस ने ठग के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुजफ्फरनगर के थाना छपार अंतर्गत बिजोपुरा निवासी शिवकुमार पुत्र सुखलाल प्रापर्टी डीलर है। 22 अगस्त की सुबह सात बजे करीब वह अपने दोस्त संजय पुत्र रामपाल निवासी किनौनी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर को एटा-कासगंज में जमीन दिखाने जा रहा था। वह टूंडला सुभाष चौराहे पर पहुंचा तो वहां उनकी पहचान का हरजीत सिंह निवासी बाबा दीप सिंह कालोनी, रामसर, अमृतसर मिला, जो दिल्ली में ज्वैलरी का काम करता है।
शिवकुमार के पूछे जाने पर हरजीत ने आंखों में आंसू लिए पुत्री की शादी के लिए पैसों के बंदोबस्त के बारे में बताया। उसका कहना था कि उसने कुवैत से थोड़ा-थोड़ा सोना एकत्रित कर चूड़ियां व आभूषण बनवाए थे। अब पुत्री की शादी के लिए वह उन आभूषणों को बेचने टूंडला आया था, किंतु व्यवस्था नहीं बनी। इस पर शिवकुमार ने अपने परिचित आगरा के रोहता निवासी स्वर्णकार राजेश से को टूंडला बुला लिया।
विज्ञापन
हरजीत के आभूषण, चूड़ियां, चेन आदि लेकर राजेश ने उसे तीन लाख रुपए अदा कर दिए। कैश लेकर हरजीत बस में बैठकर अपने घर चला गया। आगरा पहुंचकर जब राजेश ने आभूषणों को चेक किया तो हरजीत के दिए स्वर्ण आभूषण नकली निकले। इसके बाद शिवकुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर राजीव यादव का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।