फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sweets expiorydate

छेने की एक दिन और मेवे से बनी मिठाइयां सात दिन तक खाने योग्य

Mon, 12 Oct 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sweets expiorydate
मिठाई की दुकान पर जागरुकता अभियान के दौरान एक्सपायरी डेट के स्टीर लगाए गए। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिठाइयों की एक्सपायरी तारीख और उनके मानकों के प्रति मिष्ठान विक्रेताओं को जागरूक कर रहा है। इसके लिए विक्रेताओं को गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके तहत छेने से बनी मिठाइयों का उपयोग निर्माण तिथि से मात्र एक दिन तक कर सकेंगे, जबकि घी-मावा से बनीं मिठाई तीन दिन और मेवे की मिठाइयां सात दिन तक खाने योग्य होंगी।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिठाई विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के लिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। मिठाई की ट्रे पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। इसके साथ ही उन्हें मिठाई बनाने की तारीख अंकित करनी होगी।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी के अनुसार छेना की मिठाई में निर्माण तिथि के एक दिन तक की ही वैधता रहेगी, जबकि मेवे की मिठाई निर्माण तिथि से सात दिन तक बेची जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि घी और मावा की मिठाई तीन तक खाने योग्य रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को किया गया जागरूक
विभाग से जुडे़ खाद्य निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सोमवार को कई मिठाइयों की दुकानों का अलग-अलग क्षेत्र में निरीक्षण कर दुकानदारों को जागरूक किया। जनपद में मिठाई की छोटी-बड़ी 300 से अधिक दुकानें हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन त्योहारी सीजन में मिठाइयों के एक्सपायरी की जांच के लिए अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed