{"_id":"621a71a398cb4e7b7c76f7bf","slug":"suspicious-death-of-engineer-dead-body-found-lying-on-the-ground-in-the-room-firozabad-news-agr525557487","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की संदिग्ध मौत, कमरे में जमीन पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की संदिग्ध मौत, कमरे में जमीन पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन
शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित मोहल्ला गणेश नगर में बीटेक छात्रा की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ?
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गणेश नगर में एक इंजीनियर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोहे की सरिया से दरवाजा खोलकर शव निकाला।
थाना क्षेत्र के गांव मोहल्ला गणेश नगर में इंजीनियर जितेंद्र (32) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की बहन रेनू ने जब भाई के मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। संदेह होने पर उसने अपने पड़ोसी सुनील कुमार को फोन कर भाई का हालचाल जानने के लिए कहा। जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। काफी देर तक जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने इसकी जानकारी मृतक की बहन को दी। मृतक की बहन रेनू ने डायल 100 पर सूचना देकर भाई की जानकारी करने को कहा।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे को लोहे की सरिया के द्वारा अंदर से खोला गया। जब पुलिस कमरे में पहुंची तो युवक का शव कमरे में पलंग और टेबल के बीच में जमीन पर पड़ा था । मृतक अंडरवियर बनियान में था। युवक की मौत की जानकारी होते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मृतक के बड़े भाई दीपक को दी।
विज्ञापन
दीपक गाजियाबाद में एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। मृतक के पड़ोसी सुनील कुमार ने बताया मृतक के माता-पिता की एक साल पहले कोरोना काल में मौत हो चुकी है। जितेंद्र ने बीटेक की थी। बेंगलुरु से अपनी नौकरी छोड़कर घर पर ही रह रहा था। काफी बड़े मकान में अकेला रहने के कारण वह तनाव में भी था। मौके पर सीओ अनुज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है।