फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suspended sweeper reached Vikas Bhavan with dead daughter's body

फिरोजाबाद: बेटी का शव लेकर विकास भवन पहुंचा निलंबित सफाई कर्मचारी, इलाज के अभाव में बुखार से हुई मौत

Sat, 25 Sep 2021 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 25 Sep 2021 12:30 AM IST
सार

फिरोजाबाद में निलंबित चल रहे सफई कर्मचारी की बेटी ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। बेटी के शव को लेकर लाचार पिता विकास भवन के सामने धरने पर बैठ गया। उसका आरोप था कि रुपयों के अभाव में बीमार बेटी का इलाज नहीं करा सका, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Suspended sweeper reached Vikas Bhavan with dead daughter's body
बेटी के शव के पास बैठा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में पंचायतीराज विभाग का निलंबित सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह मृत बेटी का शव लेकर विकास भवन के बाहर पहुंच गया। परिजनों का आरोप था कि वेतन नहीं मिलने के कारण बेटी का उपचार नहीं करा सका। इसके कारण उसकी मौत हो गई। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कर्मचारी की पीढ़ा को सुना और उसको बहाल किए जाने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह घर लौट आया। 
विज्ञापन


थाना उत्तर के दम्मामल नगर निवासी सुजीत कुमार पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। उसकी बेटी की बुखार से पीड़ित होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। बेटी की मौत होने के बाद शुक्रवार को सुबह बेटी अब्बू (12) का शव लेकर परिजनों के साथ विकास भवन पहुंच गया। रोते बिलखते परिजनों को विकास भवन के बाहर बैठा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


सफाई कर्मी को नहीं मिला था वेतन
परिजनों ने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सफाई कर्मी को वेतन नहीं मिल सका। रुपये के अभाव में वह उसकी बेटी की जान चली गई। इसकी जानकारी जैसे ही डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को हुई तो वह तत्काल सफाई कर्मचारी सुजीत से बात करने पहुंचे। उन्होंने उसे अंदर बुलाकर पूरी बात सुनी और भरोसा दिया कि वह उसके साथ हैं यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कर्मचारी बेटी का शव लेकर लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि सुजीत कुमार ग्राम पंचायत लढ़ूपुर चकरपुर में तैनात था। एडीओ पंचायत फिरोजाबाद की रिपोर्ट पर निलंबित किया गया था। जून माह तक जीवन निर्वहन भत्ता दिया गया था। मानवीय संवेदना के आधार पर उसे जीवन निर्वहन भत्ता बनवाने के साथ बहाली की कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक प्रपत्रो की जानकारी समय से नहीं देने के कारण एडीओ पंचायत हाथवंत साबिर अली एवं लिपिक नरेंद्र शर्मा को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed