{"_id":"66830de7e0f46ddac109fab7","slug":"survey-continued-for-ten-hours-fine-of-rs-432-lakh-on-tractor-agency-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-128032-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दस घंटे चला सर्वे, ट्रैक्टर एजेंसी पर 4.32 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दस घंटे चला सर्वे, ट्रैक्टर एजेंसी पर 4.32 लाख का जुर्माना
Tue, 02 Jul 2024 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करीब 10 घंटे चली कार्रवाई के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शिकोहाबाद स्थित ट्रैक्टर डीलर पर 4.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर डीलर के यहां पर करवंचना से जुड़ी गड़बड़ी मिलीं।
रविवार की शाम को सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग की टीम ने शिकोहाबाद बड़ा बाजार स्थित एक ट्रैक्टर डीलर भारतीय एजेंसी पर सर्वे किया था। करीब 10 घंटे चली सर्वे कार्रवाई के दौरान फर्म पर मौजूद स्टॉक एवं कर भुगतान से जुड़ी पत्रावली में गड़बड़ी मिलीं। करावंचना का मामला पकड़ में आने के बाद फर्म पर करीब 4.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि फर्म स्वामी से मौक पर ही वसूली गई। सर्वे करने वाली टीम में उपायुक्त जीएसटी उमाशंकर विश्वकर्मा, आशीष चक, आशीष शर्मा, मिथलेश बर्नवाल एवं प्रेमकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।