{"_id":"58ecd9dc4f1c1bc236cf6579","slug":"surely-it-is-love-to-be-respected-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"निश्चय प्रेम प्रतीत ते विनय करैं सनमान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निश्चय प्रेम प्रतीत ते विनय करैं सनमान...
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर भव्य फूलबंगला सजाया गया।हनुमान जयंती पर भव्य फूलबंगला सजाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागनगरी में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव की धूमधाम रही। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से हवन यज्ञ हुआ। हनुमान महाराज को स्वर्ण एवं रजत चोला चढ़ाया गया। इस दौरान लोगों ने बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली की पूजा-अर्चना की।
श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने हनुमान महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी पं. जगजीवनराम मिश्र इंदु ने सुबह श्री हनुमान महाराज का चोला चढ़ाया। इस दौरान प्रांगण जय बजरंगबली और जय श्रीराम के उद्घोषों से गुंजायमान हो गया। मथुरा की राय तहसील से आए शहनाई वादक श्रद्धालुओं को मोहित कर रहे थे। वृंदावन के कलाकारों ने गेंदा, गुलाब, बेला, चमेली के फूलों से सजाए गए भव्य फूलबंगला के शाम चार बजे से दर्शन हुए। शहनाई वादकों ने भजनों के धुन सुनाया। श्रद्धालुओं का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
जलेसर रोड स्थित श्री हनुमान महाराज मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुजारी पं. मूलचंद्र शर्मा ने चार क्विंटल दूध, दही, गंगाजल, घी, शहद व हनुमान महाराज का अभिषेक किया गया। शाम सात बजे से भव्य फूलबंगला एवं हनुमान महाराज का स्वर्णमयी चोला शृंगार के दर्शन हुए। सोफीपुर स्थित टीले वाले हनुमान मंदिर पर सोमवार से रामायण का पाठ प्रारंभ हुआ, जिसका समापन मंगलवार को सुबह 10 बजे हुआ। पं. हर्ष कुमार तिवारी विचार मंच द्वारा हनुमान मंदिर पर भव्य फूलबंगला सजाया गया। डीएम नेहा शर्मा ने हनुमान महाराज की आरती उतारी। शाम पांच बजे से मंदिर संकीर्तन शुरू हुआ। मंदिर पर दर्शन करने सांसद अक्षय यादव भी पहुंचे। इस दौरान एमएलसी डा. असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, संजय यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी आदि मौजूद थे। यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
नगला भाऊ स्थित संकट मोचन दक्षिणामुखी हनुमान जी का एक क्विंटल दूध से अभिषेक किया गया। मंदिर में हवन यज्ञ के साथ प्रसाद वितरण हुआ। महिला मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्राचीन मारुति नंदन हनुमान मंदिर चंद्रवार में फूल बंगला के दर्शन हुआ। इसके साथ ही मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ।श्री स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर पर संस्कृत भारती की ओर से 1008 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। विभाग प्रचारक आर्यन ने मां सरस्वती एवं हनुमान जी के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किय। 1008 व्यक्तियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ ग्यारह बार पढ़ा गया। इसके भैया-बहनों को विद्या भारती के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने सुबह नौ बजे सुहाग नगर स्थित बाल सुधार गृह में बच्चों को फल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। मौके पर वीरेंद्र बंसल, नितिन जैन, गौरव बंसल, दिलीप लालवानी रहे।