फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sunita died of suffocation

दम घुटने से हुई थी सुनीता की मौत

Tue, 12 Oct 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sunita died of suffocation
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर निवासी सुनीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो गया। सुनीता की मौत दम घुटने के कारण हुई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में सुनीता के पिता सूरज सिह पुत्र बदन निवासी खडकौली थाना बसेहर जनपद इटावा ने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी सुनीता का विवाह वर्ष 2012 में उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर निवासी हरीशंकर के साथ किया था।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर सुनीता का उत्पीड़न करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर सुनीता का उत्पीड़न करने के साथ ही उसको आत्महत्या के लिए प्रेरित करने लगे थे। जिसको लेकर रविवार रात सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पति हरीशंकर, सास जीवनश्री, देवर प्रेम शंकर, ओमशंकर, ननंद गीता व संगीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मोबाइल चोरों को पकड़ा
फिरोजाबाद। नवरात्र में मां राजराजेश्वरी कैलादेवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो बदमाशों को चौकी प्रभारी कैलादेवी प्रशांत कुमार ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पकड़े गए बदमाश द्वारिकापुरी के रहने वाले है। जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपने नाम पंकज और बबलू बताए है। बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed