{"_id":"57658a494f1c1b824311b9b2","slug":"summer-in-the-district-hospital-patient-tdpe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गर्मी में तड़पे मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गर्मी में तड़पे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गर्मी में तड़पे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से बेहाल मरीजों को जहां पंखे की हवा नसीब नहीं है वहीं शनिवार सुबह जिला अस्पताल में कर्मचारियों के साथ बाबू तक कूलर की हवा के बीच सरकारी कार्य निपटाते दिखाई दिए।
एसएनएम फीडर में फाल्ट होने पर जिला अस्पताल के साथ तमाम मोहल्लों की बिजली गायब हो गई थी। बिजली जाते ही अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल नजर आए। मरीजों और तीमारदारों को न तो पीने के लिए शीतल जल मिल रहा था और न ही पंखों की हवा। ऐसे में वार्डों में भर्ती मरीज और तीमारदारों का हाल बेहाल था। तीमारदार हाथ के पंखे से मरीजों हवा करते दिखाई दिए। वहीं वार्ड नर्स का कक्ष हो या फिर सीएमएस कार्यालय के समीप बने बाबुओं के आफिस इन सभी में कूलर के साथ पंखे चलते नजर आए।
बच्ची गर्मी से परेशान है
बेटी साधना का उपचार करा रहे ककरऊ कोठी निवासी अनिल कुमार का कहना था कि सरकार तोे गरीबों का ख्याल रख रही है लेकिन अधिकारी गरीबों की कोई परवाह नहीं कर रहे। सुबह पांच बजे से बेड पर लेटी बच्ची गर्मी से बेहाल है। यहां कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
दिखाने को रखे हैं कूलर
छत से गिरकर घायल हुई रोशनी के तीमारदार रूपरानी का कहना है कि वार्ड में पंखे और कूलर केवल दिखाने के लिए रखे हुए हैं। बिजली आने पर भी कूलर नहीं चलता तो बिजली जाने के बाद पंखे चलने की उम्मीद ही क्या की जाए। यही हाल रहा तो बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां ले जाएंगे।
अल्ट्रासाउंड कराने को करना पड़ा इंतजार
जेनरेटर की सुविधा होने के बाद भी शनिवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। ऐसे में मरीज सुबह से ही कतार में बैठने को विवश रहे। गोपालनगर निवासी ओमप्रकाश का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार ज्ञान चंद्र की बेटी रेखा का अल्ट्रासाउंड कराने को सुबह आठ बजे आए थे। तीन घंटे बीत गए लेकिन बिजली न आने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा।
काट दी गई थी वार्डों की लाइट
वार्डों में बिजली दी जाती तो ओपीडी, आपरेशन थिएटर, एक्स-रे कक्ष, अल्ट्रासाउंड का कार्य प्रभावित होने के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती। इसलिए सुबह आठ से दो बजे तक वार्डों में जेनरेटर से बिजली नहीं दी गई थी।
डा. आरके पांडेय कार्यवाहक सीएमएस