फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में चित्रकला विभाग द्वारा जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्रि के पर्व पर आधारित प्रतियोगिता का विषय नारी शक्ति के विविध पटल रखा गया। छात्राओं ने आकर्षक कलाकृतियां उकेंरी। मुख्य अतिथि ज्योति जैन ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीएवी कॉलेज के सेवानिवृत्त अनिल कुमार एवं चित्रा ने निर्णय दिया। प्रथम स्थान सुमायला एसआरके पीजी कॉलेज, द्वितीय स्थान सोनाली कुशवाहा सीएल जैन कॉलेज, तृतीय स्थान कुमारी शीतल जैन एमजी कॉलेज रहीं।
सांत्वना पुरस्कार सिम्मी एवं शिवानी दाऊदयाल महिला महाविद्यालय को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति जैन एवं प्राचार्य डॉ. विनीता गुप्ता द्वारा शील्ड व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संयोजिका डॉ. विनीता यादव ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। संचालन शालिनी मिश्रा ने किया। इस दौरान अंजलि यादव, रेखा, बंटू, पंकज, डॉक्टर उमा चटर्जी, डॉ. छाया बाजपेई, डॉ. ज्योति, डॉ. अंजु गोयल रहीं।