{"_id":"56ffcc9e4f1c1bd672f00155","slug":"sujangarh-congressmen-who-far-from-being-spartan-regain-composure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजातगढ़ पहुंचे कांग्रेसी, बंधाया ढांढस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजातगढ़ पहुंचे कांग्रेसी, बंधाया ढांढस
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुजातगढ़ में अग्निकांड होने के बाद कांग्रेसियों ने पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निकांड के बाद सुजातगढ़ में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन से सहायता की बाट जोह रहे ग्रामीणों को शनिवार को कांग्रेसियों ने पहुंचकर ढांढस बंधाया। आग के जख्मों पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता का मरहम लगाते हुए उनके साथ होने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस नेता रामनिवास यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार दोपहर ग्राम सुजातगढ़ पहुंचा। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढंाढस बंधाने के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्हें बताया गया कि आग से शौकी लाल पुत्र भीकम सिंह, सुदामा पुत्र सुरेशचंद्र, भीकम सिंह पुत्र मोहन सिंह के मकानों की झोंपड़ी के साथ घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा हानि का भी आंकलन करने नहीं पहुंचने की निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने 24 घंटे बीतने के बाद जिला प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने पर भी आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं दी तो आंदोलन किया जाएगा।