फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SuhagNagri's glass export industry also got wings on foreign festivals

विदेशी त्योहारों पर सुहागनगरी के कांच निर्यात उद्योग को भी लगे पंख

Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
SuhagNagri's glass export industry also got wings on foreign festivals
फिरोजाबाद। नवंबर से जनवरी माह तक यूरोप के देशों में आयोजित होने वाले धार्मिक और सामाजिक पर्वों से सुहागनगरी के कांच उद्योग जगत मेें को पंख लग गए हैं। निर्यात उद्योग जगत को तीन माह के बीच करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। इन ऑर्डर से अरसे से मंदी की मार झेल रहे तमाम हस्त शिल्पियों और जॉब वर्क कारीगरों को आजीविका में सुधार की आशा है। हालांकि विदेशों में फैल रहे जीका वायरस से कांच निर्यातक पसोपेश में हैं।
विज्ञापन

जर्मनी, हॉलैंड, चेकस्लोवाकिया, इंग्लैंड, हॉलैंड, स्पेन और अमेरिका समेत 20 से अधिक देशों में परंपरागत, धार्मिक और सामाजिक पर्वों का आयोजन नवंबर से जनवरी तक किया जाता है। इस दौरान इन देशों में फिरोजाबाद निर्मित विभिन्न किस्म के खेल-खिलौनों, क्रिसमस ट्री, यीशु की मूर्तियाें एवं अन्य कांच उत्पाद की भरपूर डिमांड रहती है। फिरोजाबाद के कांच उत्पाद निर्यातकों की मानें तो इन तीन माह में लगभग 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर मिल चुके हैं। अब इन ऑर्डर को समय से पूरा करने की जद्दोजेहद की जा रही है।
विज्ञापन

---
2000 से अधिक कामगारों को आस
कांच निर्यात जगत में विदेशों से मिलने वाले ऑर्डर की भरपूर डिमांड से कांच उत्पादों की फिनिशिंग, माउथ ब्लोइंग उत्पादों की कटाई, कांच की मूर्ति एवं क्रिसमस ट्री, फैंसी लाइट व अन्य खेल-खिलौने बनाने वाले छोटे-मोटे 2000 से अधिक कारीगरों को गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विदेशों में रहती है कांच उत्पादों की मांग
नवंबर से जनवरी के बीच यूरोप व चैक गणराज्यों में हैलोविन, हार्वेस्टर, क्रिसमस आदि त्योहारों की धूम रहती है। इन त्योहारों पर फिरोजाबाद निर्मित कांच उत्पाद, फैंसी लाइट, रंग-बिरंगे हैगिंग कांच आइटम की मांग रहती है।
---
इस समय कांच उत्पादों की विदेशी बाजार में भरपूर डिमांड है। कांच के खिलौनों एवं क्रिसमस ट्री के ऑर्डर लगभग पूरे हो चुके हैं। हालांकि जीका वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। ऐसे में सभी ऑर्डरों को जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश है।

राजेंद्र गुप्ता कांच उत्पादों के निर्यातक
---
विदेशों में त्योहार पर कांच उत्पादों की डिमांड तेज होने के साथ ऑर्डर पूरा कराने की भी आपाधापी है। तीस नवंबर तक ऑर्डर पूरा करने पर ही समय पर भुगतान भी मिलने की उम्मीद है।
विनीत गुप्ता, कांच कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed