{"_id":"6196a00a59c5d1695c5b54c7","slug":"suhagnagri-groaning-due-to-traffic-jams-even-in-the-month-of-traffic-firozabad-news-agr515121610","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह में भी जाम से कराह रही सुहागनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह में भी जाम से कराह रही सुहागनगरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! सुभाष तिराहे पर वाहनों के जाम के दौरान फ़से स्कूली बच्चे
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह का संचालन किया जा रहा है। हालांकि यातायात माह में शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। पुलिस की कार्रवाई केवल लोगों को जागरूक करने और चालान के साथ शमन शुल्क वसूलने तक सीमित होकर रह गई है। ऐसे में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ आम नागरिकों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
यातायात पुलिस विभाग द्वारा प्रतिवर्ष नवंबर माह में यातायात माह का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस वर्ष यातायात माह में ही शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार को भी शहर के प्रमुख गांधी पार्क, जैन मंदिर चौराहे पर जाम की स्थिति रही। कोटला चुंगी से मंडी समिति की ओर जाने वाली सड़क में दिन भर में कई बार जाम की स्थिति बनी।
इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा महज चालान की कार्रवाई कर शमन शुल्क वसूलने में जुटा है। आंकड़ों पर गौर करें तो एक नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक यातायात पुलिस द्वारा पांच हजार पांच सौ 89 वाहनों के चालान किए गए और दो लाख 67 हजार पांच सौ रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इन आंकड़ों से साफ है कि यातायात पुलिस यातायात माह में लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने में कम अपितु शमन शुल्क पर ज्यादा जोर दे रही हैं।
विज्ञापन
नाले की पटरी बनी पार्किंग स्थल
रेलवे की पुलिया के चौड़ीकरण के कारण चंद्रवार गेट से माल गोदाम होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। रामनगर, आजाद नगर, संतनगर, छारबाग के साथ अन्य मोहल्लों से आने वाले लोग जोशियान नाले के सहारे बने मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में नाले की पटरी पर ई रिक्शा, बाइक और ठेल आदि खड़े होने से यहां जाम लग रहा है।
इन स्थानों पर भी रहता है जाम
गांधी पार्क चौराहा, सेंट्रल चौराहा, कोटला चुंगी से बंबा को जाने वाला कोटला मार्ग, अग्रवाल धर्मशाला से चंद्रवारगेट की पुलिया को जाने वाला मार्ग, सुभाष तिराहा से जैननगर को जाने वाला सर्विस रोड आदि।
शहर को जाम से मुक्त कराने की कोशिश की जा रही है। सुबह दस जे से दो बजे तक और पांच बजे से रात आठ बजे तक थाना पुलिस के साथ यातायात पुलिस को तैनात किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
हरिमोहन सिंह सीओ ट्रेफिक/सीओ सिटी
सुभाष तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल खराब, रस्सी बांधकर ट्रैफिक रोका
सुभाष तिराहे पर लगा ट्रैफिक सिग्नल खराब हो गया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को पुलिस ने रस्सी बांधकर ट्रैफिक को रोकने की कोशिश की। वहीं दूसरी पट्टी पर ट्रैफिक सिपाहियों ने पुरानी व्यवस्था के तहत हाथ देकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया।