फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhagnagri also Mnaagi International Yoga Day

सुहागनगरी भी मनाएगी अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस 

Sun, 19 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 19 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Suhagnagri also Mnaagi International Yoga Day
योग करती महिलाएं
 जीवन की तेज रफ्तार एवं पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप के कारण आज योगासन आवश्यक हो गया है। जंक फूड के सेवन से बड़े-बुजुर्गों ही नहीं बल्कि युवा पीढ़ी तक मोटापे का शिकार हो गई है। इनके लिए योगासन काफी लाभदायक है। चिकित्सकों की मानें तो योगासन से तन,मन दोनों को ही लाभ होता है। 
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ही सुहागनगरी में योग कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। विभव नगर कल्याण समिति ने सेंट्रल पार्क में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाले शिविर का शुभारंभ नगर आयुक्त रामौतार रमन ने किया। मुख्य अतिथि उमाशंकर अग्रवाल पूजा ग्रुप रहे। योग प्रशिक्षक देवव्रत पांडेय, रूबी गुप्ता और कल्पना अग्रवाल ने लोगों को योगासन कराएं। समिति अध्यक्ष रामनरेश कटारा, सुनील पैगोरिया के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कहा आम आदमी की दिनचर्या बदल गई है। जंक फूड की अधिकता के कारण बीमारियां हो रहीं हैं। गांधी पार्क में बुजुर्गों की टोली राधाकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास करती है। योग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
विज्ञापन


बोले योग प्रशिक्षक.....
प्रणायाम करने से ब्लड कैंसर, किडनी, लीवर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पित्त की थैली में पथरी जैसे गंभीर रोगों का उपचार हो जाता है। बस थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। विश्व में कोई ऐसी बीमारी नहीं, जो प्रणायाम करने से दूर न हो। युवाओं का रुझान इस ओर बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैयालाल टंडन 
 नियमित योग करने वाले व्यक्ति से बीमारियां दूर रहती हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। युवाओं में इसके प्रति काफी उत्साह देखने को मिला है। सिर्फ एक घंटे की मेहनत से पूरा शरीर स्वस्थ्य रहेगा। 
रामकैलाश 
- योग शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ पहुंचाता है। योग से शरीर में आक्सीजन की कमी पूरी होती है। शरीर स्वस्थ व मन प्रसन्न रहता है। आज के दौर में बीमारियों से बचने के लिए सभी को योग करना चाहिए। 
डा. आरके पांडे हृदय रोग विशेषज्ञ


- वर्जिश करना ठीक है। सभी धर्मों के लोग हर दिन वर्जिश करते हैं पर किसी दिन विशेष करना गलत है। योगा वर्जिश नहीं बल्कि एक पूजा है। कोई मुसलमान सूर्य नमस्कार नहीं करता। हमारा मजहब सूर्य को नहीं अल्लाह ताला को मानने वाला है। मुसलमान इस्लामिक तहजीब पर जीता है। 
आलम मुस्तफा याकूबी-सचिव इस्लामिक सेंटर फीरोजाबाद। 

- योग तो हर व्यक्ति के जीवन के लिए लाभदायक है। सभी धर्मों के लोग योग वर्षों से करते चले आ रहे हैं लेकिन हर धर्म में इसके तरीके अलग-अलग है। योग को किसी धर्म से जोड़कर चलना गलत है। वर्जिश से शरीर स्वस्थ्य रहता है।  
डा.जफर आलम-अध्यक्ष चिराग सोसाइटी फीरोजाबाद। 

- वर्जिश (योग) करने से तन एवं मस्तिष्क दोनों सही रहते हैं। इसे किसी मजहब या धर्म से जोड़कर नहीं देखें अपतिु यह देखें कि हमारे शरीर के लिए क्या लाभदायक है? वह करें। कोई अनिवार्यता करना गलत है। 

मोहम्मद सुहैल खान बीटेक फाइनल। 

योग साधन आश्रम पर मनेगा विश्वयोग दिवस 
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। श्री सिद्ध गुफा योग साधन आश्रम, लालऊ रोड पर 20 जून को सुबह छह बजे से विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। संस्था अध्यक्ष श्यामसुंदर जिंदल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शरीर का ऊर्जा स्तर सही रखने के लिए एक घंटा शरीर को भी देना चाहिए। श्री सिद्ध गुफा योग साधन आश्रम लालऊ रोड पर चार वर्ष से और रामचंद्र जीवन कला केंद्र देवनगर चालीस वर्ष जनकल्याण को योग का कार्यक्रम चल रहा है। योगेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि दवा, इंजेक्शन के कई साइड इफेक्ट होते हैं। योग से बीमारियां दूर होती हैं। वार्ता में श्यामसुंदर जिंदल, श्रीभगवान गुप्ता, हरिओम अरोरा, रामकैलाश, केके शर्मा, किशन जिंदल मौजूद रहे। वहीं नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक हरिहरनाथ वर्मा ने कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर सुबह सात बजे से आठ बजे तक योगाभ्यास होगा। युवा मंडलों के सदस्य, स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, बाल चेतना समिति, एनसीसी, एनएसएस व योग प्रेमी शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह छह बजे श्री माता प्रसाद कलावती देवी महाविद्यालय प्रांगण निकट पेमेश्वरनाथ मंदिर में मनाया जाएगा। यह जानकारी रमाकांत याद ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed