{"_id":"6192a80ca7c4df73f6062962","slug":"suhagnagari-is-unable-to-get-rid-of-jam-firozabad-news-agr514778463","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से नहीं मिल पा रही सुहागनगरी को निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से नहीं मिल पा रही सुहागनगरी को निजात
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात माह में भी लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई। भारी वाहनों का प्रवेश और ई-रिक्शा चालकों के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम के हालात रहे। जाम के कारण स्कूल कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्र भी जाम में फंस गए।
शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को काफी खराब रही। स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी मांटेंसरी स्कूल की छुट्टी होने के बाद गांधी पार्क चौराहे पर जाम लगा। यह जाम जीआर प्लाजा से आगे वाटर वर्क्स और रानी वाला कंपाउंड तक लगा। हालांकि गांधी पार्क चौराहे पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
इसके बाद भी यहां जाम लगा। वहीं सेंट्रल चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा अवैध रूप से स्टैंड बनाए जाने के कारण दोपहर के बाद जाम की स्थिति रही। डाकखाना चौराहे के साथ सदर बाजार, गंज चौराहा, शिवाजी मार्ग के साथ कोटला रोड पर भी सोमवार को कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
स्कूल बस खराब जलेसर रोड पर लगा जाम
उत्तर थाने से थोड़ा आगे सोमवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल की बस खराब होने से जलेसर मार्ग पर जाम लग गया। जाम से बचने के लिए बाइक सवार और ई रिक्शा चालकों ने गली-मोहल्लों से निकलना शुरू कर दिया। इससे वहां भी जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी हुई।
सदर बाजार में ई-रिक्शों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। इसके बाद भी ये बाजार में प्रवेश कर रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लान तैयार किया जाएगा।
हरिमोहन सिंह सीओ सिटी/सीओ ट्रैफिक