फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhaganagri too suffocating, government trauma center full

सुहागनगरी में भी घुट रहा दम, सरकारी ट्रामा सेंटर फुल

Wed, 21 Apr 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Suhaganagri too suffocating, government trauma center full
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में सभी बेड फुल हो जाने के बाद एक एक बेड़ पर लेटे दो-दो मरीज - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों के भर्ती होने शुरू हो गए हैं। मंगलवार दोपहर स्थिति यह थी कि मरीजों के भर्ती होने के लिए कोई पलंग तक नहीं बचा। एक पलंग पर दो मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन लगाई गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले के अस्पताल फुल हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती होने आए अधिकांश मरीजों की उम्र 25 से 50 साल के बीच हैं। 80 प्रतिशत मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही हैं। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को सभी पलंग फुल होने पर एक पलंग पर दो-दो मरीज लेटाकर सिलिंडर से ऑक्सीजन दी गई। कई मरीज तो पलंग न मिलने के कारण वार्ड में स्ट्रेचर पर लेटे नजर आए। कई बार बुलाने पर स्टाफ नजर आया। सरकारी
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के बाहर के हिस्से में बना कोविड जोन भी भरा नजर आया। यहां मरीज भर्ती होने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
अव्यवस्था आ रहीं सामने
फिरोजाबाद। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल रही है। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में सेंट्रल ऑक्सीजन की पाइप लाइन तो है लेकिन उससे आपूर्ति नहीं दी जा रही है। प्रत्येक मरीज के बगल में एक ऑक्सीजन सिलिंडर रख दिया गया है। एक सिलिंडर से एक बार में एक मरीज को ही ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम मरीजों की सुविधा के लिए सुुविधाएं बढ़ा रहे हैं। हम निगरानी के लिए अधिकारी की ड्यूटी लगाएंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। लोग कोरोना से सावधानी बरतें।
डा. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed