फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhag Nagar encroachment removed

सुहाग नगर से हटाया अतिक्रमण, हड़कंप मचा

Tue, 09 Jun 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
Suhag Nagar encroachment removed
सुहागनगर कालोनी में पुलिस फोर्स के साथ सख्ती से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एनएच-2 से प्रारंभ हुए अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सेक्टर दो पार्क में बने मकान को ध्वस्त कराया गया। वहीं सेक्टर तीन में एक मैरिज होम पर भी गाज गिरी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर आयुक्त रामऔतार रमन के निर्देशन में मंगलवार को आवास विकास सुहागनगर कालोनी में एनएच-2 से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। फुटपाथ घेर रख खोखे व अस्थायी दुकानों को सख्ती से हटवाया गया। जेसीबी द्वारा दुकान के बाहर निकल रहे टीनशेड ध्वस्त करा दिए गए। इससे दुकानदारों व अतिक्रमण करने वालों के होश उड़ गए। टंकी के निकट जनरल मर्चेंट, बुक स्टोर, आईसीआईसीआई के एटीएम के बाहर निकल रहे टीनशेड ध्वस्त कर दिए। सुहाग नगर चौराहे पर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ घेर कर फड़ व टीनशेड सजा लिए थे इन्हें भी ध्वस्त करा दिया गया। कई जगह दुकानदारों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई लेकिन फोर्स देखकर कोई भी विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पाया। अभियान के चलते कुछ दुकानदार खुद ही अपने टीनशेड व सामान हटाने में जुट गए। सुहाग नगर में यादव मार्केट में अधिकांश दुकानदारों द्वारा आगे तक फड़ सजा लिए गए थे, जिन्हें सख्ती से हटवाया। अभियान चलता देख कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

सेक्टर दो में एक पार्क में कर्मचारी द्वारा अस्थायी रूप से कमरा व अन्य निर्माण कर लिया गया था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। जनता की शिकायत पर नगर आयुक्त द्वारा उक्त निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। इसके बाद सेक्टर तीन स्थित अचल पैलेस स्वामी द्वारा डाली गई टीनशेड को हटाया गया। सुहागनगर में करीब तीन घंटे तक चलते अभियान से खलबली मची रही। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता राजकुमार, सहायक अभियंता रमाशंकर राम, अजय मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी थे टारगेट, गरीबों पर गिरी गाज
सुहागनगर में चले अतिक्रमण अभियान के पीछे जिला एवं नगर निगम प्रशासन की मंशा कुछ और थी। अतिक्रमण अभियान में कुछ वीआईपी टारगेट पर थे लेकिन गाज गरीबों पर गिरी। सुहागनगर सेक्टर दो में एक पार्क को लेकर काफी दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। सत्ताधारी दल से जुड़े दोनों नेताओं ने इसे सम्मान से जोड़ लिया है। दोपहर में पुलिस फोर्स के साथ अफसर जब सुहाग सेक्टर दो में पार्क से अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो सपा प्रदेश सचिव मीना राजपूत ने समर्थकों के साथ कड़ा विरोध किया। हालांकि टीम के पहुंचने से पूर्व ही मीना राजपूत द्वारा घर के आगे पड़ा टीनशेड स्वयं हटवा दिया गया।

सपा नेताओं को कोसते नजर आए लोग
सुहाग नगर सेक्टर दो व तीन में चले अतिक्रमण अभियान के दौरान दुकानदार सपा नेताओं को कोसते नजर आए। कुछ लोगों का कहना है कि सत्ता की हनक में सपा नेता गरीबों की पेट पर लात मार रहे हैं। यह लोग हमारी नहीं अपनी पार्टी की ही छवि खराब करने पर तुले हुए हैं।


शहर में सड़कों, नाले के बाहर जितने भी अतिक्रमण हैं, उन सभी को पहले से चिह्नित कर लिया गया है। पूरे शहर में लगातार एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। सभी दुकानदारों को बता दिया गया है कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, वह स्वयं हटवा लें। अब नगर निगम द्वारा शहर में कहीं भी किसी भी दिन अभियान चल सकता है। शहर को साफ स्वच्छ बनाने में सभी को सहयोग जरूरी है।
रामऔतार रमन, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed