फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suddenly a woman jumped from a moving car, a crowd of people

Firozabad News: अचानक चलती कार से कूदी महिला, लोगों की लगी भीड़

Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Suddenly a woman jumped from a moving car, a crowd of people
फिरोजाबाद। कस्बा जसराना के एटा रोड पर एक महिला अचानक चलती हुई कार से कूद गई। महिला के कार से कूदने पर लोगों की भीड़ लग गई। कार चला रहा युवक नीचे उतरा और महिला को मनाकर अपने साथ ले गया। महिला ने पति के मोबाइल में अन्य युवती के मैसेज देख लिए थे।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर शिकोहाबाद की तरफ से एक कार आ रही थी। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर पाठकपुरा मोहल्ले के सामने अचानक चलती हुई कार का दरवाजा खोल एक महिला नीचे कूद गई। महिला के कूदने से वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने महिला को उठाया, वहीं राहगीरों की भी भीड़ लग गई। बताते हैं कि महिला ने अपने पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें किसी अन्य युवती के मैसेज थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और महिला कार से कूद गई। बाद में लोगों द्वारा समझाने एवं पति द्वारा माफी मांगने पर महिला कार में बैठकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed