फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sucide,wife

पत्नी मायके से नहीं आई, फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
sucide,wife
पत्नी मायके से नहीं आई, फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन

- कोतवाल ने कहा, पत्नी के न आने पर उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। थाना जसराना के गांव नगला पूसे में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पत्नी के न आने पर आत्महत्या करने की बात कर रही है।

थाना जसराना के गांव उतरारा के मजरा नगला पूसे निवासी शैलेंद्र सिंह का पुत्र अवनीश (23) गांव के बाहर बने अपने मकान में गया था। वहीं उसने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया भी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अवनीश की शादी खुशबू से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। अवनीश की पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। काफी समय से पत्नी के न आने पर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेजा है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed